मंडला में मुस्लिम समाज के लोगों ने किया आदिवासी समाज की रैली का स्वागत
रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले में विश्व आदिवासी दिवस (मूलनिवासी) आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के मूलनिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह घटना उन उपलब्धियों और योगदानों को भी स्वीकार करती है। जो मूलनिवासी लोग पर्यावरण संरक्षण जैसे विश्व के मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। यह पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में घोषित किया गया था,
1982 में मानव अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की मूलनिवासी आबादी पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की पहली बैठक का दिन। खासकर, इसे भारत के आदिवासियों द्वारा धूम धाम से मनाया जाता है,

जिसमें रास्तों पर रैली निकाली और मंच में झमाझम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में मंडला जिले में अलग अलग तहर तरह के आयोजन किए गए मंडला में आदिवासी महापंचायत के द्वारा रैली का आयोजन किया गया जिसमें आदिवासी समाज के युवक युवती अपनी पारंपरिक वेशभूषा के साथ आदिवासी गीतों पर झूमते नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार किया
तो वहीं एक तरफ एकता की एक अनूठी मिशाल देखने को मिली जहां मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा रैली का भव्य स्वागत मिठाई फल एवं पानी वितरण कर के किया गया जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवा मौजूद रहे। उक्त स्वागत को देखते हुए आदिवासी समाज के सभी बुद्धिजीवी लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।
