दुर्गा विसर्जन में बड़ा हादसा टला — चौकी प्रभारी आनंद मोहन मिश्रा ने डूबते बच्चे की जान बचाई

kaonebroadcast@gmail.com
1 Min Read
A major tragedy was averted during Durga immersion – outpost in-charge Anand Mohan Mishra saved the life of a drowning child.

दैनिक रेवांचल टाइम्स अजयगढ़

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान चांदोरा क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया जब चौकी प्रभारी आनंद मोहन मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के एक बच्चे को डूबने से बचा लिया।

नहरी गांव, तहसील नारायणी, जिला बांदा (उ.प्र.) निवासी कुलदीप कुमार गौतम अपने परिवार के साथ विसर्जन में शामिल था। पानी के तेज बहाव और भीड़ के बीच वह अचानक गहरे पानी में चला गया। स्थिति की गंभीरता देखते हुए चौकी प्रभारी ने बिना देर किए पानी में छलांग लगाई और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग भावुक हो उठे। बच्चे के पिता स्वरूप गौतम ने चौकी प्रभारी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें गले लगाया और भावुक होकर रो पड़े।

स्थानीय जनता और परिजनों ने प्रभारी की बहादुरी और मानवता की सराहना की। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था के लिए नहीं, बल्कि आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »