अवैध प्लाटिंग और अवैध कालोनियों की खबर प्रकाशित से बौखलाएं पटवारी ने की गाली-गलौज और दी जान से मारने की धमकी

kaonebroadcast@gmail.com
5 Min Read
The Patwari, enraged by the publication of news about illegal plotting and illegal colonies, resorted to abusive language and issued death threats.

रेवांचल टाइम्स – सिवनी/धूमा-लखनादौन तहसील के उपनगरीय क्षेत्र धूमा में राजस्व विभाग की लापरवाही से तेजी से अवैध कालोनिया विकसित हो रही है।खेती की जमीनों को बिना अनुमति के कालोनाइजर राजस्व अमला से साठगांठ कर धड़ल्ले से प्लाट काट कर मनमाने दामों में बेचा जा रहा है।
वही लगातार सरकार भू-माफियाओं और अवैध कालोनियों को लेकर कार्यवाही करने की बात करते आ रही है। लेकिन प्रशासन को अवैध कालोनिया नजर नहीं आ रही है। तभी तो शिकायत और अखबारों में खबर प्रकाशन के बाबजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की है। बल्कि लापरवाही से लगता है कि भू-माफियाओं और कालोनाइजरो के साथ राजस्व अमला और पटवारी की मिली भगत हो सकती है।

The Patwari, enraged by the publication of news about illegal plotting and illegal colonies, resorted to abusive language and issued death threats.
The Patwari, enraged by the publication of news about illegal plotting and illegal colonies, resorted to abusive language and issued death threats.

वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक धूमा से छपरा ग्राम की ओर रास्ते पर चल रही अवैध कालोनी की खबर एक समाचार पत्र पर प्रकाशित खबर और अवैध प्लाटिंग को लेकर की गई शिकायत पर बौखलाएं धूमा हल्का के पटवारी विपिन यादव के द्वारा अखबार के संपादक के दूरभाष नंबर दूरभाष पर गली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे दी डाली। इससे यह प्रतीत होता है की राजस्व अमला अपने कार्य के प्रति कितना लापरवाह है या फिर उस पटवारी की कालोनाइजर से साथ हुई साठगांठ की पोल खुलते देख अपनी पटवारी गिरी जो एक भोलेभाले किसान के साथ आये दिन की जा रही दबंगाई करते है वह एक समाचार पत्र के संपादक के साथ बिना सोचे समझे ही सीधे कॉल लगाकर बोखलाहट से गन्दी गन्दी गाली गलौच करते हुए जान मारने तक की धमकी दे डाली जबकि संपादक बार बार पूछते रहे की कौन बील रहे कहा से बोल रहे कौन सी ख़बर लग गई है बताइये पर बार बार वह एक बात कहता रहा की तू मुझे जनता नहीं कहा है मिल फिर बतलाता हूँ,

The Patwari, enraged by the publication of news about illegal plotting and illegal colonies, resorted to abusive language and issued death threats.
The Patwari, enraged by the publication of news about illegal plotting and illegal colonies, resorted to abusive language and issued death threats.

वही जानकारी के मुताबिक पटवारी विपिन यादव इस नोकरी के पहले पुलिस विभाग में आरक्षक के पदस्थ रहे हैं। शायद पटवारी विपिन यादव ने पुलिसिया रोब दिखाने की कोशिश की है। वहीं मामले को लेकर सम्बंधित संपादक ने लखनादौन एसडीएम रवि सिहाग को पटवारीक़ विपन यादव के द्वारा किये गए कृत्य की पूरी जानकारी दी है। और की शिकायत के साथ साथ पटवारी ने जो अभद्रता की उस पर जॉच की माँग की है साथ उक्त पटवारी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सिवनी व् कलेक्टर को एक लिखित शिकायत में पटवारी के द्वारा किये गये कृत्य और गाली गलौच व् जान से मारने सहित पटवारी और कालोनाइजर के बीच के संबध को लेकर जांच की मांग की जा रही है

The Patwari, enraged by the publication of news about illegal plotting and illegal colonies, resorted to abusive language and issued death threats.
The Patwari, enraged by the publication of news about illegal plotting and illegal colonies, resorted to abusive language and issued death threats.

की मिडिया चौथे स्थम्प जिसे सच्चाई और प्रशासनिक अमला के द्वारा की जा रही मनमानी और कमिया उजागर करना और जनता के बीच समंजस बनकर पुल का कार्य करना पर कुछ पैसे के नशे में चूर अधिकारी कर्मचारी ये भूल जाते है की वह किस पद उन्हें सरकार जनता के कार्य के लिए रखा है न की किसी रसूखदार की गुलामी के लिए और एक लोकसेवक जनता के नौकर है पर वह अपने आप को मालिक समझा कर जनता में आये दिन अपने पद का रौब झाड़ता नजर आ रहा है और ये भूल जाता है की जब जनता का काम करोगे तभी सरकार पगार देगी पर ये अपना मूल कार्य छोड़ कर रसूखदारो के आगे पीछे घूमते नज़र आ रहें है
वही पटवारी के द्वारा किये गए कृत्य की गम्भीरता को देखते हुए एसडीएम लखनादौन ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। तो वहीं क्षेत्रीय तहसीलदार को भी अवैध प्लाटिंग और अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। परन्तु राजस्व विभाग की लापरवाही से कालोनाइजरों की मनमानी चल रही है।

👁️ 4 views Views
Share This Article
Translate »