गणतंत्र दिवस पर छिंदवाड़ा को तकनीक की सौगात: प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने लॉन्च की ‘ई-विकास प्रणाली’

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

जितेन्द्र अलबेला
77वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आज छिंदवाड़ा जिले को कृषि क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई।
मुख्य समारोह स्थल पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण के पश्चात, प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने जिले के किसानों के लिए उर्वरक वितरण की नई और पारदर्शी व्यवस्था ‘ई-विकास प्रणाली’ का लाइव प्रदर्शन देखा।


​उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता
​जिले के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान प्रभारी मंत्री ने तकनीक के महत्व पर जोर दिया। ई-विकास प्रणाली का मुख्य उद्देश्य उर्वरक वितरण प्रक्रिया को सुगम, बिचौलिया मुक्त और किसानों के लिए अधिक सुलभ बनाना है।


​इस अवसर पर प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा
​”हमारी सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण की मॉनिटरिंग रीयल-टाइम में होगी, जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि वितरण व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।”


​प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
​लाइव प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने प्रणाली की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि जितेंद्र कुमार सिंह सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रणाली खाद की कालाबाजारी रोकने और जरूरतमंद किसानों तक सही समय पर उर्वरक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगी।

प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, कलेक्टर हरेंद्र नारायन एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »