दुकान को किया गया सील, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला, 13 फरवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार बस स्टैंड मंडला स्थित यात्री प्रतीक्षालय के समीप कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद द्वारा आवंटित एक दुकान जो शाकाहारी भोजनालय के नाम से संचालित थी, के भीतर शटर बंद कर अवैध रूप से मांसाहारी भोजन और बिरयानी पकाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना की पुष्टि होने पर नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस बल और नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। दुकान शाकाहारी भोजनालय के लिए आवंटित थी, किंतु इसके भीतर गुप्त रूप से मांसाहारी व्यंजन तैयार किए जा रहे थे।

नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी के साथ राजस्व विभाग, नगरपालिका परिषद की टीम और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

शटर बंद कर संचालित हो रही इस अवैध गतिविधि के पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई।

Share This Article
Translate »