MPEB नयागांव स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में अखंड रामायण का सफल आयोजन

Revanchal
39
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स जबलपुर। दिनांक 13 फरवरी 2026 को MPEB नयागांव स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में अखंड रामायण का आयोजन रखा गया।अखंड रामायण का प्रारंभ पं. श्री रावेंद्र त्रिपाठी जी के द्वारा लगभग 10 बजे विधिविधान से हुआ, जिसके मुख्य यजवान श्री अतुल कुमार पाण्डे और उनकी धर्म पत्नी, श्री अंबिका प्रसाद मिश्रा और उनकी धर्म पत्नी।

पीपलेश्वर महादेव जी के मंदिर का पुनर्निर्माण

नयागांव दुर्गोत्सव समिति द्वारा पीपलेश्वर महादेव जी के मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया। मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य काफी दिनों से चल रहा था जो 12 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ । मंदिर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष्य में अखंड रामायण का आयोजन रखा गया है, जो काफी हर्षोल्लास के साथ जारी है, अखंड रामायण का समापन 14 फरवरी को होना है।

विशाल भंडारे का आयोजन

दिनांक 14 फरवरी 2026 को अखंड रामायण के समापन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन समिति द्वारा रखा गया है।

अतुल कुमार पाण्डे, अंबिका प्रसाद मिश्रा, , पुनीत अग्रवाल, मोहन पटेल, मोहन सेन, श्री नरेंद्र कुमार राजपूत, विशाल गुर्जर, सौरभ विश्वकर्मा, दीपक पटेल, अमितेंद्र गौरव

मुख्य आयोजक

श्री अतुल कुमार पाण्डे

Share This Article
Translate »