दुष्कर्म का आरोपी मोईन सिद्धीकी फरार, पुलिस ने घोषित किया इनाम; शरण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Revanchal
35
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

रावनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने वार्ड नंबर 15 परासिया निवासी मोईन पिता जुल्फकार सिद्धीकी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई है।

​केस की मुख्य बातें
​शिकायत और एफआईआर: पीड़िता द्वारा 11 जनवरी 2026 को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने अपराध क्र. 06/2026 के तहत धारा 78(1)(ii), 79, 351(3) BNS और 11(1), 11/12 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
​पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी मोईन आदतन अपराधी है। इसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना रावनवाड़ा में अपराध क्र. 229/2025 के तहत पॉक्सो एक्ट और BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

​पुलिस की सख्त कार्रवाई आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले के लिए इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस अब माननीय न्यायालय के समक्ष आरोपी के विरुद्ध फरारी/उद्घोषणा की कार्यवाही (कुर्की की प्रक्रिया) शुरू करने जा रही है।
​चेतावनी पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति फरार आरोपी को शरण देगा या उसे छिपाने में मदद करेगा, उसे भी सह-आरोपी बनाया जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
​पुलिस की अपील
​यदि किसी भी व्यक्ति को आरोपी मोईन सिद्धीकी के ठिकाने के बारे में जानकारी मिलती है, तो वे तत्काल रावनवाड़ा पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Share This Article
Translate »