रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को छिंदवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान विकास की नई इबारत लिखी। मुख्यमंत्री ने जिले को 506.29 करोड़ रुपये के 105 विकास कार्यों की सौगात देते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जन-कल्याण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
विकास और विश्वास की ‘सिंगल क्लिक’

पुलिस ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के ‘संबल’ और पेंशन योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत दी। उन्होंने एक सिंगल क्लिक के माध्यम से सहायता राशि सीधे करोड़ों लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है, और यह राशि उनके जीवन में खुशहाली का आधार बनेगी।”
आध्यात्मिक संगम महायज्ञ में दी आहुति
विकास कार्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री का आध्यात्मिक रूप भी देखने को मिला। वे चौरई तहसील के सिहोरामाल पहुँचे, जहाँ उन्होंने सहस्त्र कुंडीय महायज्ञ में पूर्णाहूति दी। डॉ. यादव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मध्य प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

दिनभर का व्यस्त दौरा
आगमन सुबह उज्जैन से हवाई पट्टी छिंदवाड़ा पहुँचे।
प्रमुख पड़ाव सौंसर और चौरई में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता।
संबोधन: पुलिस ग्राउंड में विशाल जनसभा के जरिए सरकार की प्राथमिकताओं को जनता के सामने रखा।
प्रस्थान: शाम को छिंदवाड़ा से सीधे भोपाल के लिए रवाना हुए।
”छिंदवाड़ा का चहुंमुखी विकास हमारी प्राथमिकता है। 506 करोड़ के ये कार्य शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे।

डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री,
