तनिष्क शुक्ला का ज़ोरदार स्वागत

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – इंडियन आइडल के उपविजेता तनिष्क शुक्ला के संस्कारधानी पहुंचने पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संस्थाओं द्वारा अत्यंत उत्साह – उमंग के साथ भावभीना स्वागत किया गया। डुमना हवाईअड्डे से प्रारंभ होकर विजय रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आधारताल स्थित निवास स्थान पर पहुंची। जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर तिलक, शॉल, पगड़ी, मालाओं और पुष्प – गुच्छ से ज़बरदस्त स्वागत किया गया। रास्ते भर पुष्प व गुलाल की वर्षा होती रही। लोगों ने नाच-गाने, पटाखों और नारेबाज़ी से अपने लाडले की आत्मीय आगवानी की। समूचे रैली मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल था। इस अवसर पर पार्षद कमलेश अग्रवाल, पार्षद विमल राय शैलेन्द्र शुक्ला,राममूर्ति मिश्रा, मनीष अग्रहरि, सर्वेश मिश्रा,बबलू मैथ्यूज, गीता शरत तिवारी, श्रेया खंडेलवाल, डॉ कुसुम जैन नीता राठौर,हेमराज अग्रवाल राजीव तिवारी, राजा सराफ, प्रशांत मिश्रा, पंकज पांडे, विकास खंडेलवाल, अमित परनामी, प्रकाश साहा, दिनेश ठाकुर, ओम अग्रवाल ,विवेक चौधरी आदि तथा तनिष्क के परिवारजन ,रिश्तेदार एवं प्रशंसक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उत्तरप्रदेश – बिहार महासंघ, जबलपुर कल्चुरी महासभा, हितकारिणी इंजीनियरिंग कॉलेज, त्रिपुरी वरिष्ठ नागरिक महासंघ, देवेंद्र छात्रावास, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, साईं मंदिर सिविल लाइन समिति, इलाहाबाद बैंक डिलाइट टॉकीज़, इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ, अधिवक्तागण तहसीली चौक, आधारताल वुमेंस क्लब, आधारताल टेंट एसोसिएशन द्वारा जबलपुर की शान तनिष्क शुक्ला का पूरे जोश -खरोश के साथ स्वागत- सत्कार किया गया और गीत संगीत की दुनिया में जबलपुर के गौरव में अभिवृद्धि की कामना की गई।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »