अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर कार्यवाही, 64.2 लीटर अवैध शराब एवं कार जप्त

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स मंडला – पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा तथा एसडीओपी निवास पी.एस. वालरे के मार्गदर्शन में थाना मोहगाँव पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब एवं वाहन जप्त किया गया।

जिसमें अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दिनांक 28.05.2026 को थाना मोहगाँव पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हर्राटिकुर निवासी राजेश यादव के घर के पास खड़ी मारूती सुजुकी Ritz कार क्रमांक CG-09-2301 में अवैध शराब रखी हुई है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर वाहन के पास खड़े दो व्यक्ति खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी खेतों एवं अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपीआरोपी

  1. राकेश कुमार झारिया पिता प्रेमकुमार झारिया उम्र 35 वर्ष निवासी देवगांव।
  2. राजेश यादव पिता अमरसिंह यादव निवासी हर्राटिकुर।
  3. दीपक, शराब दुकान नारायणगंज थाना टिकरिया।

जप्ती

  • अवैध अंग्रेजी एवं देशी प्लेन मदिरा कुल 64.2 लीटर कीमत ₹44,060
  • मारूती सुजुकी Ritz कार क्रमांक CG-09-2301 कीमत लगभग ₹4,00,000

कुल अनुमानित मशरूका लगभग ₹4,44,060 जप्त किया गया।

मामले में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

👁️ 22 views Views
Share This Article
Translate »