बिछिया बंजारी घाट में भीषण सड़क हादसा पहले से पलटे ट्राले की जांच कर रही पुलिस पर टूटा कहर

Revanchal
2 Min Read

तेज रफ्तार ट्राला बोलेरो में घुसा — महिला की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल


दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला। नेशनल हाईवे एन एच 30 पर स्थित भुआ-बिछिया के बंजारी घाट में शुक्रवार दोपहर 1बंजे दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। जानकारी के अनुसार घाट क्षेत्र में एक ट्राला पहले से पलटा हुआ था, जिसकी जांच और यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस टीम लगी हुई थी। इसी दौरान सीहोर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार दूसरा ट्राला अनियंत्रित होकर सीधे बोलेरो वाहन में जा घुसा।

हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार लगभग 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे की चपेट में आए दो पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घाट क्षेत्र में पहले से ट्राला पलटने के कारण अफरा-तफरी का माहौल था और पुलिस यातायात नियंत्रित करने में जुटी थी। इसी बीच तेज रफ्तार ट्राले ने नियंत्रण खो दिया और सीधा बोलेरो वाहन पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बजारी घाट क्षेत्र में लगातार हादसे होने के बावजूद सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हाईवे पर भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम कब लगेगी? यदि समय रहते प्रभावी यातायात नियंत्रण और चेतावनी व्यवस्था होती तो शायद यह जान नहीं जाती।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर लंबा जाम भी लगा रहा।

👁️ 140 views Views
Share This Article
Translate »