जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर कृषि रथों को रवाना किया
कृषि रथ गांव – गांव पहुंच कर कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से किसानों को देंगे तकनीकी जानकारी
ई-विकास प्रणाली से ई-टोकन बुक कराने एवं संतुलित उर्वरक के उपयोग की सलाह देंगे
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, शेषराव यादव एवं अपर कलेक्टर धीरेन्द्र द्वारा जिले के प्रत्येक विकासखंड में आज से प्रारंभ किये जाने वाले कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर कार्यालय परिसर से रवाना किया गया।
शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप मे मनाये जाने के उपलक्ष्य में कृषि एवं संबंद्ध विषयों जैसे कृषि, कृषि अभियांत्रिकी, पषुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्यपालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से खरीफ फसलों की बुआई के पूर्व प्रत्येक विकासखंड में आज से 10 दिवस के लिए कृषि रथ चलाए जा रहे हैं।
ये कृषि रथ कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार प्रत्येक विकासखंड में ग्राम पंचायत / सेवा सहकारी समितियों में भ्रमण करेगा, जिसमें कृषि वैज्ञानिक, कृषि अभियांत्रिकी, पषुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्यपालन, राजस्व विभाग के पटवारी उपस्थित होकर किसानों को तकनीकी जानकारी, विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। प्रत्येक विकासखंड में एक कृषि रथ 10 दिनों तक रोज 3 से 4 ग्राम पंचायतों और सेवा सहकारी समितियों तक पहुंचेगा। कृषि रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक, विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रगतिशील किसान भी मौजूद रहेंगे, जो किसान से सीधे रूबरू होकर, खेती, उर्वरक, बीज, रोग और उत्पादन की जानकारी किसानों का देंगे।
शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उर्वरक प्राप्त करने के लिए मोबाईल एप्लीकेशन बलराम का लांच भी किया गया है। किसान स्वयं अपने मोबाईल में प्ले स्टोर में जाकर बलराम एप्लीकेशन डाउनलोड कर उर्वरक प्राप्त करने के लिए ई-टोकन बुक कर सकते हैं। कृषि रथ में कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारियों द्वारा खरीफ पूर्व तैयारी की तकनीकी जानकारी, प्राकृतिक खेती की जानकारी, उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य के संबंध में मिटटी नमूना लेकर मिट्टी की जांच कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसा के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करने, फसल विविधीकरण एवं समन्वित खेती (खेती के साथ उद्यानिकी एवं पशुपालन को अपनाने) के द्वारा आय बढ़ाने आदि विषयों पर जानकारी देंगे।
कृषि रथ के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर एसडीएम छिंदवाडा सुधीर जैन, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक पशुपालन डॉ. एचजीएस पक्षवार, उप संचालक उद्यानिकी एम एल उइके, कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर. के. झाडे, संजय सक्सेना, संजय पटेल, संतोष पटेल, रामाराव लाडे, संदीप रघुवंशी, दिनेश कांत मालवीय, बलवान चौरिया, सहायक महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक अजय राठौर, सहायक संचालक कृषि धीरज ठाकुर, उपसंचालक कृषि जितेंद्र सिंह, नीलकंठ पटवारी, दीपक चौरासिया, श्रीमती प्राची कौतू, कृषि उप यंत्री अश्विनी सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सी.एम. अवस्थी, डी. एस. घाघरे सहित कृषि विभाग का समस्त मैदानी अमला एवं कृषकगण उपस्थित थे।
सहायक संचालक कृषि धीरज ठाकुर,और डी. एस. घाघरे द्वारा मोहखड़े ब्लॉक का भ्रमण किया किया गयाl
