पनागर में फर्जी जमीन रजिस्ट्री का आरोप, तहसीलदार–पटवारी सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप हुई शिकायत

Revanchal
16
3 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – पनागर (जबलपुर) — पनागर क्षेत्र में जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री और नामांतरण का गंभीर मामला सामने आया है। जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में फर्जी कॉलोनी बनाकर धड़ल्ले से बेच रहें लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डाला जा। रहा है और जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी चेन से आराम फरमा रहे हैं और अब नया मामला प्रकाश में आया हैं कि ग्राम बहनोंदा निवासी रेखा पटेल ने थाना पनागर में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि की फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर धोखाधड़ी के जरिए दूसरे लोगों के नाम दर्ज कर दी गई।


वही सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ शिकायत के अनुसार, संबंधित भूमि खसरा नंबर 125, 152/48/1 रकबा 0.029, 0.1010 और 0.2500 हेक्टेयर पर प्रार्थी का स्वामित्व दर्ज है। आरोप है कि बिना जानकारी और सहमति के वर्ष 2025 में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का नामांतरण कर दिया गया।


प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में तहसीलदार पनागर, हल्का पटवारी, कथित विक्रेता, खरीदार और कुछ गवाहों की मिलीभगत रही। शिकायत में कहा गया है कि बिना उचित जांच-पड़ताल के नामांतरण कर दिया गया, जबकि प्रार्थी ने न तो भूमि का विक्रय किया और न ही किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

शिकायत की प्रति


शिकायत में यह भी उल्लेख है कि मामले की जानकारी मिलने पर प्रार्थी ने पूर्व में भी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने पुलिस से मांग की है कि सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की जाए।


प्रार्थी ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि फर्जी रजिस्ट्री को निरस्त कराया जाए, दोषी अधिकारियों को निलंबित कर विभागीय जांच की जाए तथा उनकी जमीन का कब्जा यथावत रखा जाए।


रेखा पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो वे उच्च न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगी। मामले ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
Translate »