सट्टा माफिया पर रावनवाड़ा पुलिस की स्ट्राइक, मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा सटोरिया

Revanchal
14
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत रावनवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को पुलिस टीम ने ग्राम हरनभटा में घेराबंदी कर एक सटोरिये को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
​जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र जाट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रावनवाड़ा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम हरनभटा में सट्टे का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

​जब्ती और कानूनी कार्रवाई
​पुलिस ने मौके से ओमप्रकाश पिता रघुनंदन उइके (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम हरनभटा को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सामग्री बरामद की गई,​सट्टापट्टी की पर्ची (अंक लिखे हुए),​कुल नगद राशि: 1150 रुपये
​पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया है।

​सराहनीय भूमिका में पुलिस टीम
​इस सफल कार्रवाई में मुख्य रूप से सदस्यों का योगदान रहा,​निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत थाना प्रभारी,​सनी बालकृष्ण तिवारी,​आरक्षक 707 हर्षित कोल्हे,

निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत ने कहा,क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Translate »