रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दुबे की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति दुबे के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीमती ज्योति दुबे के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं दुःखद है। इस कठिन समय में वे दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार इस दुख की घड़ी में सुधीर दुबे एवं उनके समस्त परिजनों के साथ खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।
👁️ 3 views Views
