ग्राहक एवं सेवानिवृत कर्मचारियों का किया सम्मान
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपना 115वां स्थापना दिवस छिंदवाड़ा के होटल देव इंटरनेशनल में अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बैंक की एक सदी से अधिक की विकास यात्रा और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को याद किया गया।
मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम
सम्मान समारोह बैंक ने अपने उन सम्मानित ग्राहकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जिन्होंने दशकों से बैंक पर अपना अटूट विश्वास बनाए रखा है।
बच्चों के लिए क्विज नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए बैंक स्टाफ के बच्चों के लिए विशेष क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
वीडियो फिल्म कार्यक्रम में बैंक के 114 वर्षों के सफर और भविष्य के लक्ष्यों पर आधारित एक प्रेरणादायक फिल्म प्रदर्शित की गई।
क्षेत्रीय प्रमुख का संबोधन

मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय प्रमुख कुमार उत्कर्ष ने अपने संबोधन में कहा, “1911 से शुरू हुआ यह सफर आज करोड़ों भारतीयों के विश्वास का प्रतीक है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता रही है।” उन्होंने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों की निष्ठा और ग्राहकों के प्रेम को दिया।
गरिमामय उपस्थिति
समारोह में मुख्य प्रबंधक सुशील कुमार, संजय कुमार, विष्णु कुमार विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक, बैंक स्टाफ के परिजन और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक स्नेह भोज और उज्जवल भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।
