दैनिक रेवांचल टाइम्स पन्ना:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना की अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला के संयोजन में 14 जुलाई को अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा/चंदा चोरी की घटना के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना के तत्वावधान में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी चौक से श्रीराम-जानकी मंदिर तक दंडवत यात्रा निकाली गई।
यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान जनता की अमानत है। यदि उसके दुरुपयोग या चोरी जैसी घटनाओं के आरोप सामने आते हैं, तो उनकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होना आवश्यक है, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान बना रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई देश के सामने लाई जानी चाहिए।
दंडवत यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की और राम जानकी मंदिर में आरती उतारकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम तहसीलदार पन्ना को ज्ञापन सौंपा गया प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना अध्यक्ष अनीस खान, शिवजीत सिंह (भैयाराजा) रामकिशोर मिश्रा, राज बहादुर पटेल,परसोत्तम जड़ीया, राकेश गर्ग, आनंद शुक्ला, मनीष मिश्रा, मार्तंड देव बुंदेला,शशिकांत दीक्षित,भभूत सिंह राजपूत, कमल सिंह राजपूत, राकेश शर्मा, अंकित शर्मा, आशीष बागरी, मिलन कुशवाहा,स्वतंत्ररामबहादुर द्विवेदी, श्रीमती बिमला सिंगरौल,हसीब खान, केसरी अहिरवार, हिम्मत बागरी, कदीर खान स्वतंत्र अवस्थी, सौरभ पटेरिया अमित शर्मा, बासुदेव बुंदेला, संतोष मिश्रा, अरविंद सिंह (भन्नू राजा) मुकेश दुबे, जुबेर खान, रामदास जाटव,शीतल शुक्ला, बृजेंद्र दुबे, अजय बाजपेयी बृजेंद्र यादव, सरदार यादव ओमप्रकाश अहिरवार, फिरोज खान, वेदांत मिश्रा राजा जी बुंदेला सोनू चौधरी, अरविंद सोनी, सतीश पटेल, दाबू अहिरवार, रामकिशुन आदिवासी इरफान खान, नरेश शर्मा,बिज्जू चौधरी, नीरज दाहायत, सुनील विश्वकर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे
