हिंदू सनातन की सच्ची पहचान ही गौ सेवा और संरक्षण है: जगतगुरु शंकराचार्य

Revanchal
4 Min Read

​सालीवाड़ा शारदा अमरवाड़ा में ‘दिव्य श्री रामा गौ धाम’ के निर्माण का भूमि अवलोकन करने पहुंचे द्वारका पीठाधीश्वर
​शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने गुरु पूजन और गौ पूजन कर प्रचार सामग्री का किया अनावरण

​1008 गौ माताओं के पालन के साथ बनेगा चिकित्सालय, खुलेगा गो-विज्ञान शिक्षण-प्रशिक्षण केंद्र

गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के लिए आगे आएं सनातनी: शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

जिला अंतर्गत अमरवाड़ा के ग्राम सालीवाड़ा शारदा में ‘भव्य दिव्य श्री रामा गौ धाम’ का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इस पावन भूमि का अवलोकन करने के लिए विशेष रूप से पधारे द्वारका पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य भगवान स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने गुरु पूजन एवं गौ माता पूजन के पश्चात ‘रामा गौ धाम’ की प्रचार सामग्री का अनावरण अपने कर-कमलों से किया।

​उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शंकराचार्य महाराज ने अपने आशीष वचनों में कहा, “यह हमारा परम सौभाग्य है कि हमारे गुरु भगवान ब्रह्मलीन द्वय पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य की इस भूमि पर दिव्य भव्य श्री रामा गौ धाम का निर्माण होने जा रहा है। छिंदवाड़ा जिले के वासियों और समस्त सनातनियों को यह याद रखना चाहिए कि हिंदू सनातन की सर्वप्रथम पहचान वही है, जो गौ माता का लालन-पालन, पूजन एवं संरक्षण करता है। गौ माता की रक्षा और सेवा से ही सच्चे सनातनी की पहचान होती है।” उन्होंने समस्त सनातनियों और गुरु भाइयों से आह्वान किया कि वे अपनी सामर्थ्य अनुसार दान देकर इस दिव्य निर्माण में संपूर्ण सहयोग प्रदान करें और गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के संकल्प को सिद्ध करें।

रोजगार और पंचगव्य आधारित कृषि का केंद्र बनेगा गौ धाम
इस अवसर पर शंकराचार्य के विशेष सेवक, पंचगव्य एवं प्राकृतिक कृषि विशेषज्ञ पंडित राजेश शर्मा ‘स्वदेशी’ ने बताया कि सालीवाड़ा शारदा में स्थापित होने जा रहे इस भव्य गौ धाम में लगभग 1008 गौ माताओं के रहने और पालन की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही गौ माता के स्वास्थ्य के लिए एक सर्वसुविधायुक्त चिकित्सालय, गो-विज्ञान आधारित शिक्षण-प्रशिक्षण केंद्र, पंचगव्य उत्पादन और प्राकृतिक कृषि के विभिन्न आयाम स्थापित किए जाएंगे। इससे जिले की माताओं, बहनों और बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार और शंकराचार्य के कृपा पात्र सेवक राहुल साहू सहित उपस्थित सभी गौभक्तों ने तन-मन-धन से इस निर्माण कार्य में जुटने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में उमड़ा जनसैलाब, संस्थाओं ने किया स्वागत
कार्यक्रम के दौरान रामा गौ धाम सेवा टीम के सेवक अविनाश ठाकरे, सत्यम शर्मा, शुभम दिवाकर, गुड्डा भाई जैन, प्रकाश शर्मा, आदर्श जैन सहित गो-लक्ष्मी टीम के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही अमरवाड़ा की श्री नटनी माई सेवा समिति, श्री शिवधाम गरमेटा मंदिर समिति, हिंदू धर्म सेना एवं राष्ट्रीय हिंदू सेना संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित शारदा माई ग्राम की माताओं-बहनों और जनप्रतिनिधियों ने बड़ी तादाद में उपस्थित होकर जगतगुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »