बारात में डांस के दौरान विवाद: युवक के पेट में घोंपा चाकू, सिंगोडी पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 4 हमलावर

Revanchal
3 Min Read

रेवाँचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

अमरवाड़ा।
शादी की खुशियाँ उस समय खौफ में बदल गईं जब बारात में नाचने के दौरान हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सिंगोडी चौकी अंतर्गत एक बारात में धक्का-मुक्की को लेकर चार बदमाशों ने एक युवक पर फोल्डेबल चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। सिंगोडी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता दिखाई और महज 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग सहित सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

डांस के दौरान धक्का-मुक्की और फिर खूनी खेल
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी हेमंत धुर्वे (29 वर्ष, निवासी पिंडरई डबीर) 19 जून को अपने साथियों के साथ छिंदवाड़ा से सिंगोडी एक बारात में आया था। बारात के दौरान डांस करते समय आरोपियों से उनकी धक्का-मुक्की हो गई। बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने हेमंत और उसके चार दोस्तों के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी।
​इसी बीच आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हेमंत के पेट में फोल्डेबल चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही हेमंत लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अत्यधिक खून बहने के कारण हेमंत और उसके घायल साथियों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

नए कानून बीएनएस के तहत मामला दर्ज
​घटना के बाद पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर सिंगोडी चौकी में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 109(1), 296(बी), 115(2), और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 397/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

​घेराबंदी कर 24 घंटे में दबोचे गए आरोपी
​वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में सिंगोडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी 4 आरोपियों को धरदबोचा और उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया फोल्डेबल चाकू भी जब्त कर लिया।


​जेल भेजे गए आरोपी:
​रंजीत सरेयाम (21 वर्ष, निवासी कोटलबर्री, चांद)
​अरजित उइके (19 वर्ष, निवासी चौखडा, कुंडीपुरा)
​विशाल धुर्वे (26 वर्ष, निवासी सिवनी प्राण मोती, छिंदवाड़ा)
(चौथे आरोपी के रूप में शामिल एक विधि उल्लंघनकारी बालक (नाबालिग) को सुधार गृह सिवनी भेजा गया है, वहीं अन्य तीनों को न्यायालय के आदेश पर अमरवाड़ा उप जेल निरुद्ध किया गया है।


​सराहनीय भूमिका
​इस त्वरित और बड़ी कार्रवाई में सिंगोडी चौकी प्रभारी उप निरी. पंकज राय, प्रआर इंद्रजीत ठाकुर, प्रआर संतोष उइके, आरक्षक पीयूष यादव, उमाशंकर, लक्ष्मीचंद उपरेलिया सहित सायबर सेल के नितिन ठाकुर एवं आदित्य रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »