रेवांचल टाइम्स मंडला – क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण कोटा की सहयोगी संस्था क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से 02 अगस्त 2026 को रॉयल पैलेस बिछिया, मंडला में वित्तीय साक्षरता एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं को वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा तथा डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में श्री मान रंजीत जी संयम थाना प्रभारी बिछिया ग्रामीण कोटा के जोनल हेड श्री भुवनेश्वर प्रसाद, डिवीजनल मैनेजर श्री सोम सिंह, एरिया मैनेजर रामेश्वर रोकड़े सेवानिवृत्त एसडीओपी श्री गंग सिंह बुंदेला तथा क्रेडिट एक्सेस इण्डिया फाउंडेशन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित डिजिटल भुगतान, साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग तथा आम नागरिकों की वित्तीय सुरक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम में मैत्री मंच के सचिव , श्री अंशु सिन्हा, श्री अभिषेक कुमार, श्री संतोष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा समुदाय में वित्तीय जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, बैंकिंग क्षेत्र, सामुदायिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अपने परिवार एवं समाज में वित्तीय साक्षरता का संदेश पहुँचाने तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन से को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया।
