रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन में अपराधियों और चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देहात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी हुईं दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और इस सिलसिले में दो आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
शातिरों ने शादियों और मजदूरी वाले स्थलों को बनाया था निशाना
घटना का विवरण
पहली चोरी दिनांक 02.जून 2026 को फरियादी रंजीत डेहरिया (निवासी धागडिया) फ्रेंड्स कॉलोनी गली नंबर 01 में मजदूरी करने गए थे, जहां शाम के वक्त अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाइकिल (क्र. MP 28 MX 1002) पार कर दी थी।
दूसरी चोरी इसके पहले दिनांक 30 अप्रैल 2026 को फरियादी पंकज डेहरिया (निवासी ढीमराढाना) एक शादी समारोह में शामिल होने बुद्धा मैरिज गार्डन आए थे। चोरों ने गार्डन के सामने खड़ी उनकी मोटरसाइकिल (क्र. MP 28 NA 3656) पर हाथ साफ कर दिया था।
दोनों ही मामलों में थाना देहात में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 239/26 एवं 259/26 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर के जाल में फंसे आरोपी
थाना प्रभारी देहात के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सायबर सेल की मदद, तकनीकी साक्ष्यों और अपने जमीनी मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। संदेह के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया,
कौशल साकरे (उम्र 40 साल, निवासी कृष्णा नगर इसके पास से पहली मोटरसाइकिल (MP 28 MX 1002) बरामद हुई।
आकाश उर्फ अक्कू अहिरवार उम्र 33 साल, निवासी प्रियदर्शनी कालोनी इसने दूसरी मोटरसाइकिल (MP 28 NA 3656) चोरी करना स्वीकार किया।
कुल बरामद मशरूका पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1,05,000 रुपये कीमत की दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इन जांबाजों की रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई और सफलता में थाना देहात के अधिकारियों व कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही
निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत थाना प्रभारी,
उपनिरीक्षक हर्ष नागले,
सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव,आरक्षक शेरसिंह, सूरज, रमेश उइके एवं सौरभ।
