बुधवारी बाजार स्थित भारत रुई भंडार में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स सूर्यकांत भट छिंदवाड़ा। शहर के बुधवारी बाजार क्षेत्र में स्थित भारत रुई भंडार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

आग की लपटें उठती देख आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »