पर्यावरण संरक्षण का संदेश: बजरंग दल के ‘सेवा सप्ताह’ में पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस पुनीत कार्य में जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने भी सहभागी बनकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

बजरंग दल के जिला संयोजक नरेंद्र पटेल ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ पौधारोपण की शुरुआत एसपी कार्यालय से की गई। यहाँ पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के साथ कार्यकर्ताओं ने मिलकर पौधा रोपा। इसके पश्चात पुलिस लाइन स्थित व्यायामशाला के सामने भी सघन पौधारोपण किया गया।

औषधीय और फलदार पौधों से महकेगा परिसर
​प्रकृति और पर्यावरण के प्रति प्रेम का संदेश देने के लिए बजरंग दल द्वारा इस अभियान में विशेष रूप से उपयोगी पौधों का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अर्जुन औषधीय पौधा, नीम, आंवला, जामुन और गुलमोहर जैसे छायादार व फलदार पौधे रोपे गए।

​कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
​इस सराहनीय पहल में विहिप और बजरंग दल के तमाम प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुस्तैदी से जुटे रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में शामिल हैं
विहिप जिलामंत्री गौरव सेन,बजरंग दल विभाग संयोजक शैलेष यदुवंशी,
बजरंग दल जिला संयोजक नरेंद्र पटेल
बजरंग दल, सहसंयोज विराज भारद्वाज,
बजरंग दल जिला मिलन प्रमुख अक्षय धुर्वे
बजरंग दल नगर मिलन मनीष मालवी,
इसके साथ ही सक्रिय कार्यकर्ता आकाश राजपूत, सुधीश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता और मातृशक्ति-बंधु इस पर्यावरण यज्ञ में सम्मिलित हुए।

👁️ 28 views Views
Share This Article
Translate »