पन्ना पुलिस द्वारा अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जुयें के फड़ पर दबिश देकर 04 जुआरियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

Revanchal
3 Min Read

फ़ड़ से एक इन्डिगो कार, 01 मोटर सायकिल एवं ₹17500 नगदी सहित कुल करीबन 04 लाख 67 हजार रुपये से अधिक का मशरुका किया गया जप्त।

दिनांक: 26 मई 2026
स्थान: पन्ना, मध्य प्रदेश
पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन पर विगत रात्रि को थाना अमानगंज क्षेत्र अंतर्गत जुआ खेलने एवं जुआ फड़ संचालित करने वाले जुआरियों के विरुद्ध थाना अमानगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है।


पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।


इसी तारतम्य में थाना प्रभारी अमानगंज उनि. रवि सिंह जादौन को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पतारा के पास बने कब्रिस्तान के पास कुछ व्यक्ति उजाले की व्यवस्था कर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। थाना प्रभारी द्वारा सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना सिंह चौहान के मार्गदर्शन मे अमानगंज पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।

दबिश के दौरान मौके पर कुछ लोग पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा मौके से 04 आरोपियों को अभिरक्षा मे लिया गया साथ हि मौके से एक टाटा इन्डिगो कार, एक स्कूटी ,01 बुलट मोटर सायकिल सहित ₹17500 नगदी एवं 52 पत्तो की ताश की गड्डी जप्त की गई। मामले मे कुल लगभग ₹467500 से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना अमानगंज मे संबंधित धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
नाम पता आरोपी:

  1. आदिल खान पिता अज्जू खान उम्र 26 वर्ष निवासी रंगरेज मोहल्ला वार्ड नं. 02 अमानगंज जिला पन्ना म.प्र.।
  2. आमिर खान उर्फ दानिश खान पिता लल्लू खान उम्र 30 साल निवासी रंगरेज मोहल्ला वार्ड नं. 02 अमानगंज जिला पन्ना म.प्र.।
  3. गोलू उर्फ बफाती खान पिता मुन्ना खान उम्र 32 वर्ष निवासी रंगरेज मोहल्ला वार्ड नं. 02 अमानगंज जिला पन्ना म.प्र.।
  4. रोहित खान पिता इकराम खान उम्र 24 वर्ष निवासी रंगरेज मोहल्ला वार्ड नं. 02 अमानगंज जिला पन्ना म.प्र.।

जप्त मशरूका: ₹17,500/- नगदी, 52 ताश के पत्ते, 01 मोटर साइकिल एवं 01 कार सहित कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग ₹467500/- का जप्त किया गया है।


सराहनीय योगदान– उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमानगंज उनि रवि सिंह जादौन, सउनि राघवेन्द्र प्रधान, प्र.आर. गणेश सिंह, शिवम शर्मा, आर. तुलसी, मुनेन्द्र, मेहरवान, अंगराज पटेल, अखिल, विश्वास शुक्ला , अरूण तिवारी, गोलू, भूपेन्द्र चौरसिया का सराहनीय योगदान रहा।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »