भुआ बिछिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले के भुआ बिछिया में अक्षय तृतीया (भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव) के शुभ अवसर पर माहिष्मति सर्व ब्राह्मण समाज, बिछिया द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 20 अप्रैल, सोमवार को श्रीराम मंदिर प्रांगण, भुआ में प्रातः 08:30 बजे से भगवान परशुराम जी का विधिवत पूजन, अर्चन, हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना है।


इसके पश्चात दिनांक 27 अप्रैल, सोमवार को सामूहिक उपनयन संस्कार (यज्ञोपवीत) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिछिया एवं आसपास के क्षेत्रों के बटुक विप्रों का विधिपूर्वक संस्कार कराया जाएगा।


आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई है कि इस संपूर्ण कार्यक्रम में जिले भर के ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन सामाजिक एवं धार्मिक समरसता का संदेश देने वाला होगा।

👁️ 5 views Views
Share This Article
Translate »