छिंदवाड़ा को योग दिवस पर ऐतिहासिक बनाने का संकल्प – भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का आह्वान

Revanchal
2 Min Read

‘करें योग, रहें निरोग’ के संदेश के साथ सामूहिक योग में सहभागिता की अपील

केवल व्यायाम नहीं, जीने की कला है योग : शेषराव यादव

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

विश्व योग दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने समस्त छिंदवाड़ा जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जिलेभर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया है। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, मातृशक्तियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने का संकल्प लेने की अपील की है।

यादव ने कहा कि योग हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरा विश्व अपनाकर सम्मान दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान और प्रतिष्ठा मिली है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण कला है। यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्राचीन और प्रभावी माध्यम है। योग व्यक्ति को अनुशासन, सकारात्मकता, मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।

यादव ने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा से प्राप्त योग आज विश्व कल्याण का माध्यम बन चुका है। यह भारत द्वारा पूरी मानवता को दिया गया एक अनमोल उपहार है, जिसने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की हमारी सांस्कृतिक भावना को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।
उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे ‘करें योग, रहें निरोग’ के संकल्प के साथ जिलेभर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लें और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से छिंदवाड़ा को योग दिवस पर एक ऐतिहासिक पहचान प्रदान करें।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »