रेवांचल टाइम्स – मंडला, जिले की तहसील मुख्यालय घुघरी में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में आए दिन होने वाले सड़क हादसे अब एक गंभीर समस्या का रूप लेती जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश दुर्घटनाओं के पीछे वाहन चालकों द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाना प्रमुख कारण है, दूसरी और नई सड़के जो लोगो के द्वारा नशे में धुत्त होकर स्पीड से वाहन चलाना और अनियंत्रित होकर असमय मोत के मुँह समा रहे जहाँ इन्हें वाहन चलाने और सावधानियाँ की जागरूकता नही होने के चलते और कहीं न कहीं गली गली गांव गांव में बेनामी शराब दुकान संचालन और आबकारी विभाग और पब्लिश विभाग की अनदेखी के चलते दुर्घटनाओं में दिन दुगनी और रात चोगनी इजाफ़ा हो रहा हैं, लेकिन इस स्थिति को रोकने में प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घुघरी थाना पुलिस द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले वाहन चेकिंग अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं। लोगों का कहना है कि कुछ समय के लिए चेकिंग कर कार्रवाई का दिखावा किया जाता है, लेकिन नियमित और प्रभावी निगरानी के अभाव में नशे में वाहन चलाने वालों के हौसले बुलंद बने हुए हैं।
ग्रामीणों और नगरवासियों का कहना है कि शाम होते ही कई स्थानों पर शराब के नशे में दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाने वाले खुलेआम सड़कों पर नजर आते हैं। ऐसे वाहन चालक न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी खतरा बनते हैं। इसके बावजूद नियमित ब्रेथ एनालाइजर जांच और सख्त कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है।
सामाजिक संगठनों और नागरिकों का मानना है कि यदि पुलिस द्वारा नियमित रूप से विशेष अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि घुघरी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के लिए केवल नशे में वाहन चलाने वाले जिम्मेदार हैं या फिर प्रभावी निगरानी और कार्रवाई के अभाव में प्रशासनिक व्यवस्था भी कहीं न कहीं जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। क्षेत्र की जनता सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग कर रही है।
जनता के सवाल
क्या नशे में वाहन चलाने वालों पर नियमित कार्रवाई हो रही है?
क्या चेकिंग अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित हैं?
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की क्या रणनीति है?
आखिर कब मिलेगी घुघरी वासियों को सुरक्षित सड़कें? सुरक्षित जीवन
घुघरी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं: जिम्मेदार कौन, नशे में वाहन चालक या पुलिस की लापरवाही या नशा ?
👁️ 315 views Views
