दैनिक रेवांचल टाईम्स – आज जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण)अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में “पोल खोल – हल्ला बोल” आंदोलन के अंतर्गत उप तहसील कार्यालय का घेराव कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
वही जबलपुर की चरगवां की उपतहसील में आंदोलन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में बिक रही अवैध शराब पर तत्काल रोक लगाने, तहसील कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अवैध शराब के कारोबार से सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है तथा प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहा है। वहीं तहसील कार्यालयों में आम जनता को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानियों और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष संजय यादव, संतोष डहेरिया, मन्नी बाई, हरि चक्रवर्ती, समलू सिंह मरावी, चतुर सिंह लोधी, परमलाल अहिरवार, कोड़ी लाल राय, बबुआ शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, चमन राय, सोनू दुबे, मनोज गोटिया, रामेश्वर गिरी, दुर्जन पटेल, राम कुमार सैयाम, नेटराम पटेल, देवेंद्र प्रजापति, रघु चौधरी, मनीष राय,कपिल मार्को, धर्म मरावीसहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी।
