शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में एकजुट हुए शिक्षक

Revanchal
2 Min Read

08 अप्रैल जिला,11 को ब्लॉक और 18 को भोपाल में करेंगे प्रदर्शन

दैनिक रेवाँचल टाईम्स जबलपुर – शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में आर पार की लड़ाई के लिए संकल्पित हुए शिक्षक संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद अब सड़क की लड़ाई के लिए संघर्ष का ऐलान कर दिया है। इस क्रम में भोपाल में प्रदेश के समस्त शिक्षक संगठनों ने संयुक्त होकर एक अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का गठन किया और प्रदेश भर में जिला, ब्लॉक एवं प्रांत स्तर के आंदोलन की विधिवत घोषणा कर दी।

जबलपुर में हुई बैठक –

प्रांत स्तर पर हुए निर्णय के समर्थन में जबलपुर के गांधी स्मारक में जिला स्तरीय शिक्षक संगठनों की बैठक आहूत हुई ।इसमें राज्य शिक्षक संघ,प्रांतीय शिक्षक संघ,आजाद अध्यापक संघ,शासकीय अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 8 अप्रैल को संपूर्ण जिले के शिक्षकों के द्वारा जंगी प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा जबलपुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 8 अप्रैल के जिले स्तरीय प्रदर्शन के बाद 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर और 18 अप्रैल को राजधानी भोपाल में प्रदेश भर के शिक्षक संगठनों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

इस बैठक में उमाशंकर पटेल नरेंद्र त्रिपाठी. .राकेश उपाध्याय जगत पटेल. अजय रजक. संध्या अवस्थी. दीपक पटेल. शिव चौबे. महेंद्र अहवासी . संतोष झारिया. मथुरा उपाध्याय भूमिका पटेल अनिल पटेल राकेश मिश्रा. विनय नामदेव उमाकांत पटेल दुष्यंत श्रीवास्तव .इंद्र सिंह राजपूत प्रियाशु शुक्ला. राम किशोर हल्दकार. श्रुति जैन सहित सभी संगठन के अनेक पदाधिकारियों की कि उपस्थित में बैठक सम्पन्न हुई l

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »