थाढपथरा गांव में संदिग्ध अवस्था में पेड़ के नीचे खेत में मिली युवक की लाश,

Revanchal
8
3 Min Read

दो दिन पहले घर से निकला था, पुलिस जांच में जुटी,

दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग – थाना क्षेत्र के ग्राम थाढपथरा में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक आखिरी बार गांव की ही एक किराना दुकान में दो दिन पहले शनिवार दोपहर देखा गया था जहां उसकी मुलाकात उसके पिता से हुई थी और यहां नेटवर्क नहीं मिल रहा कहकर टावर तलाशने वहां से कही चला गया।


जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम थाढपथरा निवासी तिजऊ सिंह धुर्वे उम्र लगभग 21 वर्ष 9 मई की दोपहर करीब 1 बजे गांव के ही एक दुकान से अपने पिता से नेटवर्क मिलाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बताया गया उसी दिन करीब 2 बजे तेज आंधी-तूफान और बारिश भी हुई थी।


परिजनों ने गांव सहित रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 10 मई को भी युवक घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने युवक के मोबाइल पर फोन भी लगाया जो कि बंद आ रहा था ।11 मई की सुबह करीब 7 बजे गांव की एक महिला ने परिजनों को सूचना दी कि युवक का शव गांव के ही एक खेत में पड़ा हुआ है।


मौके पर पहुंचकर परिजनों ने देखा कि युवक मृत अवस्था में पड़ा था। शव के सिर में दाहिनी ओर चोट के निशान बताए जा रहे हैं, वहीं दोनों कानों से खून निकलने की बात भी सामने आई है। घटना को लेकर परिजनों ने संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।


सूचना पर बजाग पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही

Share This Article
Translate »