पवई में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स पवई पन्ना

पवई। पन्ना जिले के पवई नगर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व शुक्रवार को पूरे धार्मिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह करीब साढ़े आठ बजे छोटी मस्जिद नन्ही पवई एवं बड़ी मस्जिद में हाफिज साहब की मौजूदगी में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई।

नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

इसके बाद लोगों ने इसाले सवाब पेश किया तथा जिन परिवारों द्वारा कुर्बानी की व्यवस्था की गई थी, उन्होंने अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश कर पर्व को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।

पूरे नगर में बकरीद को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पर्व के दौरान आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल भी देखने को मिली।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »