पेंच बांध के खुलेंगे गेट, चौरई में पेयजल आपूर्ति हेतु कल नदी में बढ़ेगा जलस्तर

Revanchal
6
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

नगर परिषद चौरई क्षेत्र में गहराते जल संकट और पेयजल की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रशासन ने पेंच व्यपवर्तन बांध से पानी छोड़ने का निर्णय लिया है।
बुधवार, 06 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे बांध के गेट खोले जाएंगे, जिससे नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होगी।
​15.67 क्यूमेक्स की रफ्तार से बहेगा पानी
​कार्यपालन यंत्री, पेंच बांध द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चौरई नगर की प्यास बुझाने के लिए बांध से लगभग 15.67 क्यूमेक्स जल की निकासी की जाएगी। पानी का प्रवाह तेज होने के कारण नदी के तटीय क्षेत्रों में जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जन-साधारण के लिए चेतावनी जारी की है।

​इन बातों का रखें विशेष ध्यान
​नदी के घाटों और जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
​अपने मवेशियों को नदी किनारे से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं।
​नदी के समीप अपनी कोई भी सामग्री (पंप सेट, कृषि उपकरण आदि) न छोड़ें।
​किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए तेज बहाव में प्रवेश न करें।


​जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रयासों को सराहा
​चौरई क्षेत्र में जल संकट के समाधान हेतु किए गए इस त्वरित निर्णय पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व नर्मदापुरम संभाग प्रभारी संदीप रघुवंशी ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इस जनहितैषी कार्य के लिए प्रशासन और नेतृत्व का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।


​इनका जताया आभार
संदीप रघुवंशी ने कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह, सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, एसडीएम प्रभात मिश्रा एवं कार्यपालन यंत्री मर्सकोले के प्रति विशेष कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि समय पर पानी छोड़ने के निर्णय से चौरई नगर के नागरिकों को पेयजल समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

​प्रशासन की अपील
इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की जन-हानि न हो।

Share This Article
Translate »