जमीन विवाद को लेकर ग्राम सेठिया में भिड़े दो पक्ष, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा टकराव

Revanchal
4
2 Min Read

​ रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

थाना रावनवाड़ा के अंतर्गत ग्राम सेठिया में रविवार को जमीन पर कब्जे की बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज किया है।

​क्या है पूरा विवाद?
​मिली जानकारी के अनुसार, भुवनलाल राय (80 वर्ष) ने अपनी एक भूमि का विक्रय किया था। इसी भूमि को लेकर उनके परिवार की गोरा राय,पति चोखेलाल राय द्वारा आपत्ति जताते हुए विवाद किया जा रहा था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर गहमागहमी की स्थिति निर्मित हो गई।
​पुलिस की त्वरित कार्रवाई
​विवाद की सूचना मिलते ही रावनवाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचीं। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाइश दी और विवाद को बढ़ते देख दीवानी कार्यवाही सिविल एक्शन की हिदायत दी।

​दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
​पुलिस ने इस मामले में क्रास रिपोर्ट दर्ज की है
​पहला मामला में गोरा राय की शिकायत पर अविनाश राय के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
​दूसरा मामला में अविनाश राय की रिपोर्ट पर राज कैथवास के खिलाफ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

​टीम की रही विशेष भूमिका
इस शांति व्यवस्था बनाए रखने और त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने में निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत, सउनि बालकृष्ण तिवारी, प्र.आर. वैदेही पटेल, अनिल विश्वकर्मा, शरद चौहान, आरक्षक मोहन शर्मा एवं हर्षित कोल्हे का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Translate »