बेलगाम, तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित हायवा मकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स मंडला – घुघरी-सलवाह मुख्य मार्ग पर स्थित बर्राटोला में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार हायवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि हायवा का अगला हिस्सा सीधे मकान की दीवार को तोड़ते हुए अंदर तक पहुंच गया।


घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंचा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई और घंटों तक राहत कार्य चलता रहा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि हादसे के समय घर के सामने अधिक भीड़ होती तो बड़ा जनहानि हादसा हो सकता था। दुर्घटना में मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है।

👁️ 250 views Views
Share This Article
Translate »