बजाग – राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार स्कूल चलें हम अभियान के द्वितीय चरण में शत प्रतिशत बच्चों के नामांकन , पुस्तक वितरण, आधार एवं अपार आई डी निर्माण,यू डाईस मे प्रोग्रेशन तथा ड्राप बाक्स में आ रही तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला उत्कृष्ट विद्यालय बजाग में आयोजित हुयी ।
कार्यशाला में जिला परियोजना समन्वयक दिवाकर तिवारी ने विभिन्न पोर्टलों में आ रही तकनीकी समस्याओं का निराकरण प्रोजेक्टर के माध्यम से आनलाइन और लाइव करके उपस्थित सभी प्राचार्यो जनशिक्षकों तथा प्रधान पाठकों को दिखाया तथा शिक्षकों को समस्याओं का निराकरण किया।
जिला शिक्षा केन्द्र के प्रोग्रामर अनुराग पटेल ने सभी शिक्षको को एजुकेशन पोर्टल 3.0, VER सर्वे ,हमारे शिक्षक एप, यू डाईस पोर्टल आदि के बारे में उपस्थित शिक्षकों जानकारी दी ।
जिला परियोजना समन्वयक तिवारी ने सभी संस्था प्रमुखों को शत प्रतिशत नामांकन ,पाठ्यपुस्तक वितरण ,साइकिल वितरण करने तथा छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिये।
