अनूपपुर अमलाई में चैत नवरात्रि की धूम: मां अंबे के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सागर,

Revanchal
20
3 Min Read

महाआरती में झूमे श्रद्धालु अमलाई (कोयलांचल नगरी)


चैत नवरात्रि का पावन पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोयलांचल नगरी अमलाई के बस स्टैंड स्थित शंकर मंदिर प्रांगण में इन दिनों भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है, जहां मां अंबे अपने दिव्य और मनमोहक स्वरूप में विराजमान हैं।

मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित किया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। यहां मां अंबे के साथ भगवान शिव, मारुति नंदन हनुमान एवं राम दरबार के दर्शन कर श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं।

नवरात्रि के नौ दिनों तक चलने वाले इस विशेष पर्व में प्रतिदिन मां का अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार किया जा रहा है। श्रद्धालु सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना, जप-तप और भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

आयोजन से जुड़े राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक दिन विशेष पूजा और भव्य श्रृंगार के माध्यम से मां की आराधना की जा रही है, जिससे भक्तों में उत्साह और आस्था का संचार हो रहा है।

महाष्टमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा और भक्त भक्ति भाव में झूमते नजर आए। इस अवसर पर विशेष रूप से नगर की मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिनमें प्रमुख रूप से सुषमा केसरवानी, सुमन राय, अंजू केसरवानी, रीना यादव, माया गुप्ता, सरिका गुप्ता, उमा केसरवानी, आरती केसरवानी, संगीता केसरवानी, राधा केसरवानी, शिवानी केसरवानी, ज्योति शर्मा, गुंजन गुप्ता, आरती गर्ग, निशा गुप्ता, रश्मि केसरवानी एवं शिल्पा पांडे एवं किशोरी लाल केशरवानी सुमित केसरवानी राधे केसरवानी बबलू यादव अभय गोविंद चीकू लाला रवि सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे का संदेश भी देते हैं।
: रवि सिंह चीकू लाला बबलू सुमित अभय गोविंद

Share This Article
Translate »