लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा होंगे मुख्य अतिथि
दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी। तहसील धनौरा के अंतर्गत ग्राम पिपरिया नाई में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह सजावट, साफ-सफाई एवं स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं।

श्रीराम जागरण ग्रुप सिवनी द्वारा विशेष जागरण

जयंती के उपलक्ष में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में श्रीराम जागरण ग्रुप सिवनी द्वारा विशेष जागरण एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह जागरण कार्यक्रम कल रात्रि में आयोजित होगा, जिसमें ग्रुप के कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों और सुंदर प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया जाएगा।
ग्रामवासियों का कहना है कि संत सेन जी महाराज ने समाज में समरसता, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया था। उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
ग्रामीणों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और संत सेन जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
