सूने घर में की थी चोरी की वारदात, मारपीट के मामले में भी था फरार सोने चांदी के जेवरात सहित कुल 2 लाख 60 हजार का मशरुका जप्त….

दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी – सिवनी पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील मेहता द्वारा चोरी एवं नकबजनी के अपराधों के रोकथाम के लिए प्रयासरत हैं जिनके कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ करते हुए आम आदमी को राहत पहुँचाने का प्रयास किया जाता रहा हैं जो इसी क्रम में चोरी की 01 घटना का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया हैं।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 21/04/2026 को प्रार्थिया मनीष कुमार माथूरे पिता प्रेमनाथ माथुरे निवासी संजय वार्ड साई मंदिर बजरंग चौक सिवनी द्वारा रिपोर्ट लेख कराई गई कि इसके मकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 19/04/2026 से दिनांक 21/04/2026 के 16.00 बजे के मध्य घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी 35000/- रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 0310/2026 धारा 331(4), 305 (A) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया
इसके अतिरिक्त आरोपी अफरोज खान उर्फ बिजली के व्दारा दिनांक 20/04/2026 के रात्री में अपने साथी रेहान खान के साथ मिलकर प्रार्थी विजय बंजारा पिता स्व. नरेश बंजारा का रास्ता रोककर शराब पीने के लिये 1000/- रुपये मांगने पर प्रार्थी के व्दारा रुपये ना देने पर जबरदस्ती रुपये छुडा लेना, मारपीट कर गाली गलौच करने संबंधी रिपोर्ट लेख कराने पर अपराध क्र.306/2026 धारा 126(2),119(1),296(b), 115(2), 351(2),3(5) BNS का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
उपरोक्त नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई एवं घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर तकनीकि साक्ष्य के माध्यम से संभावित स्थानों में तलाश पतासाजी की जाकर छिन्दवाडा चौक के पास से मिलने पर थाना लाकर बारिकी पूछताछ की गई जिसके द्वारा टिग्गा मोहल्ला संजय वार्ड मे अपने साथी नवील खान निवासी सूफी नगर वाले के साथ सोने चांदी के जेवर एवं नकदी रुपयों की चोरी करना बताने पर आरोपियों अफरोज खान उर्फ बिजली एवं उसके साथी नवील खान से उक्त प्रकरण की चोरी का मशरुका एवं नकदी
रुपये विधिवत् जप्त की जाकर उक्त अपराध में एंव मारपीट के अन्य अपराध क्र.306/2026 में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाकर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेजा गया है।
पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड – पूर्व में भी आरोपी अफरोज उर्फ मारी उर्फ बिजली पिता सलीम खान उम्र 20 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड पठान चौक सिवनी के विरूध्द थाना कोतवाली सिवनी में नकबजनी के 12 प्रकरण एवं आर्म्स एक्ट का 01, मारपीट का 01 प्रकरण एवं थाना कान्हीवाड़ा में नकबजनी का 01 प्रकरण पंजीबध्द है।
जप्तीः- 1. अपराध क्रमांक 310/2026 धारा 331 (4), 305 (A) बीएनएस के अपराध में सोने के 04 कंगन, सोने का 01 मंगलसूत्र, सोने की 01 अंगूठी, सोने के 02 लॉकेट (हाय), चांदी के 04 जोडी कंगन चांदी की 01 चेन, चांदी की 01 अंगूठी, नगदी 3000/- कुल कीमती 2,60,000/- का मशरुका ।
गिरफ़्तार आरोपीः । अफरोज उर्फ मारी उर्फ बिजली पिता सलीम खान उम्र 20 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड पठान चौक सिवनी
- नवील खान पिता शाहिल खान उम्र 19 वर्ष निवासी सूफी नगर गांधीवार्ड सिवनी। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी।
अपराध क्र.306/2026 में गिरफ्तार आरोपी अफरोज उर्फ मारी उर्फ बिजली पिता सलीम खान उम्र
20 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड पठान चौक सिवनी
- रेहान खान पिता इमरान उर्फ इम्मू उम्र 19 साल निवासी छिन्द वाले बाबा की मजार भगतसिंह वार्ड सिवनी ।
सराहनीय कार्यः थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि डी.सी. ग्यारसिया, सउनि संतोष बैन, प्र.आर. मुकेश गोडाने, मनोज पाल, आर. प्रतीक बघेल, सिध्दार्थ दुबे, सतीश इनवाती, रत्नेश कुशवाहा, मुकेश चौरिया, राजेन्द्र राजपूत, अनिल वर्मा, विनय सेंगर की विशेष भूमिका रहीं है।
