ब्रेकिंग न्यूज-सलवाह चौकी क्षेत्र के घोरेघाट में सनसनीखेज घटना — कुएं में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स – सलवाह चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत घोरेघाट में आज सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक व्यक्ति का शव गांव के कुएं में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार, घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »