दैनिक रेवाँचल टाईम्स – नैनपुर मंडला जिले में आधुनिकता और मनोरंजन की नई मिसाल पेश कर रहा किंगफिशर (सिनेमा हॉल, वाटर पार्क और मैरिज गार्डन) केवल अपनी भव्यता के लिए चर्चा में है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
हाल ही में 1 मई, शुक्रवार को किंगफिशर मैनेजमेंट द्वारा जिले के यूट्यूबर और ब्लॉगर्स का मनीचत बढ़ाने के लिए एक विशेष वॉटर पार्क प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत क्रिएटर्स को विशेष टास्क दिए गए थे, जिसमें जिले भर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार रील व वीडियो के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में नैनपुर के उभरते हुए डिजिटल क्रिएटर मनीष चक्रवर्ती, जो इंस्टाग्राम पर मन्नू व्लॉग 09 के नाम से बेहद लोकप्रिय हैं, और उनके सहयोगी लकी झरिया ने बाजी मारी। उनके द्वारा बनाए गए बेहतरीन व्लॉग और प्रदर्शन को देखते हुए किंगफिशर मैनेजमेंट ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
नगर में हर्ष का माहौल
नैनपुर के इन दोनों युवाओं की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। मन्नू ब्लॉगर, जो नगर की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, उनकी इस सफलता पर नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने दोनों क्रिएटर्स को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।
