जय गुरुदेव अचलधाम में अचल प्रसाद के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

Revanchal
14
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा

जय गुरुदेव अचलधाम में सिंधी समाज के परम पूज्य गुरुजी अचल प्रसाद के जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सत्संग, भोग साहब और पल्लव के कार्यक्रम हुये इस दौरान केक काट कर उनके शिष्यों ने उनका अवतरण दिवस मनाया।


कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने पहुंचकर साई ईश्वरदास उदासी गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त किया और छिंदवाड़ा वासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। गुरुजी ने सांसद साहू को श्री रामेश्वर धाम की स्थापना और सहस्त्र चंडी महायज्ञ के सफल आयोजन की बधाईयां दी।

कार्यक्रम में सिंधी समाज के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी, घनश्याम पंजवानी, गोपी चंद नथानी, दुर्गादास नोटानी, पीताम्बर दौड़ानी, तुलसीदास परसवानी, सुरेश माधवानी एवं अनेक वरिष्ठजन उपस्थित थे।

Share This Article
Translate »