जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, 69 आवेदन प्राप्तकलेक्टर ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Revanchal
3 Min Read


डिंडौरी : 12 मई,2026
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया नें कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। आयोजित जनसुनवाई मंव कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।


जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों एवं नागरिकों ने पेयजल संकट, अधूरे निर्माण कार्य, भुगतान लंबित होने, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल नुकसान, रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त एक आवेदन में गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी एवं समस्याओं के निराकरण नहीं होने की शिकायत की गई। वहीं आगजनी की घटना में नुकसान होने के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत करते हुए पीड़िता ने राहत सहायता दिलाने की मांग की।


ग्राम पंचायत खम्हेरा, विकासखंड बजाग के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को लेकर अवेदन प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में निर्मित ओवरहेड टंकी क्षतिग्रस्त होने से पानी लगातार बर्बाद हो रहा है। 234 परिवारों में से केवल 58 घरों तक ही पानी पहुंच पा रहा है, जबकि 178 परिवार पेयजल सुविधा से वंचित हैं। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच कर शीघ्र पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।


ग्राम पंचायत पिण्डरूखी निवासी भजन सिंह राजपूत ने तालाब निर्माण कार्य का लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये भुगतान लंबित होने का आवेदन प्रस्तुत किया । कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नेहरू वार्ड निवासी सरस्वती बर्मन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनका मकान जर्जर स्थिति में है।

कलेक्टर ने संबंधित विभाग को पात्रता परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ग्राम सक्का में वर्षों से अधूरे पड़े आरआई भवन निर्माण को लेकर भी शिकायत सामने आई। ग्रामीणों ने भवन शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच कर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
ग्राम मुकुटपुर निवासी चोवाराम मलगाम ने खुडिया डायवर्सन नहर के अधूरे कार्य से प्रतिवर्ष फसल नुकसान होने की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री जे पी यादव, ,डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, डिंडौरी तहसीलदार श्री शांशक शेंडे, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, डीपीसी श्रीमती श्वेता अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Translate »