टीचर्स 11 बनी प्री-मानसून प्रीमियर लीग की चैंपियन

Revanchal
3 Min Read

फाइनल में एम.सी.जी. को 35 रन से हराया, निलेश सिंह ठाकुर बने मैच के हीरो

दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी- एम.सी.जी. ग्राउंड डूंडासिवनी में आयोजित प्री-मानसून प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हो गया। प्रतियोगिता में टीचर्स 11, मुस्तफा 11, सर्वोदय, पत्रकार 11 एवं एम.सी.जी. सहित कुल पांच टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में टीचर्स 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एम.सी.जी. को 35 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच में एम.सी.जी. के कप्तान अरुण राय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टीचर्स 11 की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज संजय मर्सकोले जल्द आउट हो गए। इसके बाद निलेश सिंह ठाकुर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 32 गेंदों में 74 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे। अशरफ खान ने 26 तथा राम धुर्वे ने 15 रन का योगदान दिया। निर्धारित 10 ओवर में टीचर्स 11 ने 122 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम.सी.जी. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज आतिफ खान खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। बिज्जू मालवीय ने 20, अमित रहांगडाले ने 14 और विजय शरणागत ने 29 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। पूरी टीम 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 87 रन ही बना सकी।

टीचर्स 11 की ओर से निलेश सिंह ठाकुर और विवेक अग्रवाल ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि प्रकाश श्रीवास्तव और संजय शरणागत को 1-1 विकेट मिला।

निलेश सिंह ठाकुर बने मैन ऑफ द मैच

शानदार 74 रन की पारी और 2 विकेट के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निलेश सिंह ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में टीचर्स 11 के कप्तान ओ.पी. श्रीवास्तव एवं टीम के खिलाड़ियों ने एम.सी.जी. के कप्तान अरुण राय तथा आयोजन समिति का सफल प्रतियोगिता आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों और दर्शकों ने पूरे टूर्नामेंट का भरपूर आनंद लिया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की।

👁️ 4 views Views
Share This Article
Translate »