वन्यजीव अपराध प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया प्रस्तुत

Revanchal
1 Min Read

दक्षिण पन्ना वनमंडल के शहनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन अपराध प्रकरण में वांछित आरोपी जगतलाल उर्फ जगत यादव निवासी झिरमिला (दौवा) को वन विभाग द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पवई में प्रस्तुत किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के बाड़े की तलाशी के दौरान 02 नग सांभर के सींग बरामद किए गए थे। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

वन विभाग की सतत निगरानी एवं प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई में उपवनक्षेत्रपाल श्री रामप्रसाद पटेल, परिक्षेत्र सहायक बोरी श्रीमती विनीता सिंह (वनपाल), तथा बोरी बीट के वनरक्षक श्री प्रेम नारायण वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग ने कहा है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार एवं उनसे संबंधित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

👁️ 7 views Views
Share This Article
Translate »