विद्यार्थी परिषद का नगर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Revanchal
2 Min Read

डॉ बी एल झरिया नगर अध्यक्ष वा उमंग राय बने नगर मंत्री

दैनिक रेवांचल टाइम्स – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग मंडला पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस आरडीपीजी में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलन कर किया गया। नगर प्रशिक्षण वर्ग में विद्यार्थी परिषद के नगर के के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह वर्ग तीन सत्रो में आयोजित किया गया जिसमे कार्यपद्धित एवं दायित्व बोध विषय पर जिला संगठन मंत्री जितेंद्र यादव एवं कार्यकर्ता व्यवहार एवं परिसर कार्य विषय पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वागीश पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सत्र के उद्घाटन एवं प्रस्ताविक सत्र में विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री जितेंद्र यादव,विभाग संयोजक प्रवीण ठाकुर एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वागीश पटेल उपस्थित रहे।

अंतिम सत्र में सत्र 2026-27 की नगर कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष डॉ बी एल झरिया, नगर मंत्री उमंग राय, नगर उपाध्यक्ष प्रबल चौरसिया, जगदीश प्रजापति, अंशुल झारिया,नगर कोषाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, नगर सह मंत्री आस्था सिंगरहा, अंकित वरकड़े, चिराग इसरानी, सविता उइके,नगर कार्यालय मंत्री कृष्ण बैरागी, नगर सेवार्थ विद्यार्थी प्रमुख राशि बरमैया,नगर विकासार्थ विद्यार्थी प्रमुख खुशबू बरमैया,नगर राष्ट्रीय कलामंच प्रमुख सोमती भावरे , नगर स्टडी सर्किल प्रमुख गजेंद्र पटेल, नागर महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख अविनाश , नगर विद्यालय कार्य प्रमुख आशुतोष तिवारी, नगर खेलो भारत प्रमुख संदीप नरेती, नगर कार्यकारणी सदस्य अंशु झरिया, निरंजन झरिया, चंचल नंदा, को दायित्व दिया गया।

इस कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग ने जिला संगठन मंत्री जितेंद्र यादव, विभाग संयोजक प्रवीण ठाकुर, प्रदेश का समिति सदस्य वागीश पटेल, प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी सह संयोजक प्रिंस सिंह,जिला संयोजक शिवा वरकड़े, शिवांग मार्को एवं नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👁️ 16 views Views
Share This Article
Translate »