दैनिक रेवांचल टाइम्स – मण्डलाः- जनजातीय कार्य विभाग में लम्बे शैक्षणिक अनुभव एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवायें देने वाले श्रीमती जाग्रति श्रीवास्तव को जनजातीय कार्य विभाग द्धारा माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार मण्डला में प्राचार्य प्रथम श्रेणी के पद पर पदस्थ किये जाने के उपरान्त इनके द्धारा दिनांक 15 जून को अपना कार्यभार ग्रहण किया गया।
कार्यभार ग्रहण उपरान्त इनके द्धारा विद्यालय परिसर में स्थित मां सरस्वती जी का पूजन अर्चन किया जाकर विद्यालय का निरीक्षण करते हुये शिक्षकों को अपना कार्य पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी बोर्ड परीक्षा 2027 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहे इस हेतु विशेष कार्ययोजना एवं रेमेडियल क्लास लगाये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। कार्यभार ग्रहण के दौरान बोर्ड परीक्षा समिति एवं विद्यालय स्टाफ के द्धारा बुके एवं पुष्प गुच्छ से नवागत प्राचार्य का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अखिलेश चन्द्रौल सेनि प्राचार्य पीएमश्री सेमरखापा, शैल कुमार दुबे सेनि प्राचार्य कन्या हाईस्कूल पुरवा, बोर्ड परीक्षा प्रभारी महेन्द्र श्रीवास, दिनेश दुबे प्राचार्य ज्ञानदीप उमावि मण्डला, मनीष दुबे प्राचार्य नवीन हाईस्कूल महाराजपुर, परीक्षा सहायक सुशील अर्सिया उमाशि जामगांव, पूर्व प्राचार्य सुशील पटैल आदर्श उमावि अंजनिया, सुदीप पटैल माशि हाईस्कूल मेढाताल, विवेक शुक्ला अध्यक्ष मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा मण्डला एवं स्काउट सहायक जिला कमिश्नर एवं समन्वयक संस्था से विवेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
