आम आदमी पार्टी जिला डिंडोरी की मासिक कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स:-आम आदमी पार्टी जिला डिंडोरी की मासिक जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन रेस्ट हाउस डिंडोरी में किया गया। बैठक में जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी के जनाधार का विस्तार करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा।


बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को गति देने, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने एवं आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता की आवाज बनकर कार्य कर रही है तथा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल एवं भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक में आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार कार्यक्रम एवं विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर आंदोलनात्मक गतिविधियों के आयोजन पर भी सहमति बनी। अंत में सभी पदाधिकारियों ने पार्टी को जिले के प्रत्येक गांव एवं वार्ड तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एसटी विंग झनकलाल टेकाम, जिला अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, उपाध्यक्ष एडवोकेट विनय कुमार झारिया, उपाध्यक्ष सुदीव माधवी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार धनंजय, उपाध्यक्ष कामराज परस्ते, जिला सचिव प्रहलाद परस्ते, जिला सह सचिव एड कैलाश मरावी, जिला मीडिया प्रमुख लीलाराम साहू, सोशल मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव, एसटी विंग जिला अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र कुशराम, जिला प्रवक्ता सुनील मरावी, जिला प्रवक्ता एड हिरेंद्र सिंह, विधानसभा शहपुरा अध्यक्ष दिलीप कुमार झारिया, विकासखंड मेहदवानी किसान विंग अध्यक्ष सुनील साहू, साहिल सोनी, चंद्रिका सोनी, रामेश्वर दुबे, पप्पू सोनी, मनोज साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे है ।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »