भाजपा की मासिक जिला बैठक, 4 अगस्त को संगठनात्मक गतिविधियों की होगी समीक्षा

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा की मासिक जिला बैठक मंगलवार, 4 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की अध्यक्षता एवं जिला संगठन प्रभारी आदित्य ‘बबला’ शुक्ला, सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू और अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह के मार्गदर्शन में संपन्न होगी।
​जिला महामंत्री कमलेश उईके ने बताया कि बैठक में संगठन सशक्तिकरण, पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी अभियानों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा होगी।
इसमें जिला पदाधिकारी, महापौर, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/संयोजक, जनपद व जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »