मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, 4 हेक्टेयर वन भूमि कराई गई मुक्त

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स पन्ना। दक्षिण पन्ना वनमंडल के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट मोतीडोल के कक्ष 1190 में दिनांक 11 अगस्त 2026 को वन भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। लगभग 5 हेक्टेयर अतिक्रमित क्षेत्र में ग्राम वन समिति मोतीडोल के सदस्यों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए लगभग 4 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान परिक्षेत्र सहायक मोतीडोल भानुप्रताप सिंह, बीट गार्ड मोतीडोल अरविंद विश्वकर्मा, बीट गार्ड बनोली जितेंद्र सिंह, बीट गार्ड फतेहपुर अजय प्रताप सिंह, बीट गार्ड टिकरिया अमित कोरी सहित ग्राम वन समिति के सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे। वन विभाग द्वारा स्थानीय समितियों के सहयोग से वन भूमि पर अतिक्रमण की रोकथाम एवं वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »