जेके सीमेंट पन्ना की हरित पहल: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हरित रथ रवानागांव-गांव, घर-घर पहुंचेंगे फलदार एवं छायादार पौधे

Revanchal
2 Min Read

पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प

रेवांचल टाइम्स पन्ना। प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से जेके सीमेंट पन्ना की सीएसआर शाखा द्वारा प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विशेष पहल की गई है। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्थान द्वारा तैयार किए गए ‘हरित रथ’ को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपनी पूज्य माता के नाम पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करना है। हरित रथ के माध्यम से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को फलदार एवं छायादार पौधे नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। साथ ही पौधों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।


जेके सीमेंट की इस पहल से क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से मजबूती मिलने की उम्मीद है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर जेके ट्रस्ट की टीम एवं 30 सेंटरों के समर्पित गोपालों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों एवं ग्रामीणों ने हाथ उठाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को व्यापक जन-आंदोलन बनाने तथा पौधों की नियमित देखभाल और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

👁️ 25 views Views
Share This Article
Translate »